बैडमिंटन कप ( Badminton Cup and Trophy ) G.K Tricks


 बैडमिंटन कप ( Badminton Cup and Trophy )


Tricks


 बैडमिंटन कप ( Badminton Cup and Trophy )
 बैडमिंटन कप ( Badminton Cup and Trophy )


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य


  • आधुनिक बैडमिंटन का विकास का अनुमान इंग्लैंड से माना जाता है
  • इस की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल बैडमिंटन फेडरेशन की स्थापना 1934 में हुई।
  • विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत 1977 में हुई।

ऑस्ट्रियन ओपन चैंपियनशिप 2018

वियना (ऑस्ट्रिया) में 21-24 फरवरी, 2018 के बीच 2018 ऑस्ट्रियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पुरुष एकल स्पर्धा में पी. कश्यप (भारत) ने जून वेई चियाम (मलेशिया) को हराकर खिताब जीता। विगत 3 वर्षों में यह पी. कश्यप का पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है। महिला एकल स्पर्धा का खिताब अन्ना थिया मेडरसन (डेनमार्क) ने जीता। फाइनल मुकाबले में अन्ना थिया मेडरसन ने पी. चाइवान (थाईलैंड) को हराया।

 इंडिया ओपन 2018

सीरीफोर्ट इनडोर स्टेडियम (नई दिल्ली) में 30 जनवरी से 4 फरवरी, 2018 के बीच इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2018 संपन्न हुआ। पुरुष एकल स्पर्धा में शी यूकि (चीन) ने चाऊ तिन-चेन  (चीनी ताइपे) को हराकर खिताब जीत लिया। महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में झांग बेइवेन (यूएसए) पी. वी. सिंधु (भारत) को हराया।

 इंडोनेशिया मास्टर्स 2018

जकार्ता (इंडोनेशिया) में 23-28 जनवरी, 2018 के बीच इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पुरुष एकल वर्ग में एंथोनी सिनीसुका गिन्टिग (इंडोनेशिया) ने जापान की काजूमासा साकाई को और महिला एकल वर्ग में ताई जू थिंग (चीनी ताइपे ) ने साइना नेहवाल (भारत) को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2017

नागपुर (महाराष्ट्र) में 8 नवंबर, 2017 को खेले गए सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 के महिला एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में साइना नेहवाल (भारत) नें पीवी सिंधु (भारत) को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। पुरुष एकल स्पर्धा में एचएस प्रणय (भारत) ने किदांबी श्रीकांत (भारत) को हराकर खिताब जीता।

फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज 2017

पेरिस (फ्रांस) में 24 से 29 अक्टूबर, 2017 के मध्य संपन्न फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज की पुरुष एकल वर्ग का खिताब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 'किदांबी श्रीकांत' (भारत) ने जापान की केटा निशिमोटो को हराकर जीत लिया। महिला एकल वर्ग में ताई  त्जु-यिंग (चीनी ताइपे) ने जापान की अकाने यामागुची को हराया।

डेनमार्क ओपन 2017

औडसे (डेनमार्क) में 17 से 22 अक्टूबर, 2017 के बीच आयोजित डेनमार्क सुपर सीरीज की पुरुष श्रेणी में 'किदांबी श्रीकांत' (भारत) ने ली ह्यून (कोरिया) को हराकर यह खिताब जीत लिया। महिला एकल श्रेणी में रत्चानोक इंतानोन (थाईलैंड) ने अकाने यामागुची (जापान) को पराजित कर विजेता बनी।

विश्व चैंपियनशिप 2017

ग्लासगो (ब्रिटेन) में 27 अगस्त, 2017 को खेले गए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में नोजोमी ओकुहारा (जापान) ने पीवी सिंधु (भारत) को हराकर महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुष एकल वर्ग का स्वर्ण पदक विक्टर एक्जेल्सन (डेनमार्क) ने चीन के  लिन डेन को हराकर जीता।

यूएस ओपन चैंपियनशिप 2017

23 जुलाई, 2017 को खेला गया यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में एच एस प्रणय (भारत) ने पी. कश्यप (भारत) को हराया। महिला एकल वर्ग का खिताब आया ओहोरी (जापान) ने मिशेल ली (कनाडा) को हराकर जीत लिया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज 2017

25 जून 2017 को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में संपन्न ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज 2017 का खिताब भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (भारत) ने पुरुष एकल वर्ग में चीन के चेन लोंग को हराकर अपने नाम किया। इस सीरीज में महिला एकल श्रेणी में नोजोमी ओकुहारा (जापान) को हराकर अकाने यामागुची (जापान) इस सीरीज की विजेता रही।

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज 2017

जकार्ता (इंडोनेशिया) में आयोजित 'इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज 2017' में 18 जून, 2017 को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग में काजूमासा सकाई (जापान) को हराकर खिताब जीता। महिला एकल वर्ग में सयाका सातो, (जापान) ने दक्षिण कोरिया की शुंग जी ह्यून को हराने में सफल रही।