उत्तर प्रदेश एक नजर में,| उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई ? उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश एक नजर में,| उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई ? उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश एक नजर में, उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान
उत्तर प्रदेश एक नजर में, उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश भारत के मध्य-उत्तर में स्थित है। तथा जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है प्राचीनकाल से ही इस राज्य का भारत की भौगोलिक, राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन समय में इसे मध्य देश के नाम से जाना जाता था। राज्य में पाए जाने वाले पुरापाषाण कालीन एवं सैंधव कालीन साक्ष्यों से इसकी पुरातनता के प्रमाण मिलते हैं। अंग्रेजों के काल में इसके सम्पूर्ण क्षेत्र को संयुक्त प्रान्त के नाम से जाना जाता था। राज्य का वर्तमान नामकरण 12 जनवरी, 1950 ई. को किया गया था।

                                             उत्तर प्रदेश का सामान्य परिचय

स्थिति

भारत के उत्तर में 23°52' उत्तरी अक्षांश से 30°28° उत्तरी अक्षांश तथा 77°3' पूर्वी देशान्तर से 84°38' पूर्वी देशान्तर तक।

क्षेत्रफल

240928 वर्ग किमी (भारत के कुल क्षेत्रफल का 7.33%) क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के बाद देश में चतुर्थ स्थान है।

  • प्रदेश में सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला लखीमपुर खीरी (7680 वर्ग किमी)
  • प्रदेश में न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला । सन्त रविदास नगर (1015 वर्ग किमी)
  • सीमावर्ती राज्य - उत्तर में उत्तराखण्ड, उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, पूर्व में बिहार व झारखण्ड, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान और दक्षिण में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक सीमा को स्पर्श करने वाला राज्य -  मध्य प्रदेश
  •  उत्तर प्रदेश की सबसे कम सीमा को स्पर्श करने वाला राज्य - हिमाचल प्रदेश
  • सर्वाधिक प्रदेशों को स्पर्श करने वाला उत्तर प्रदेश का जिला - सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले को स्पर्श करने वाले राज्य -  मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार और छत्तीसगढ़ 
  • हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखण्ड राज्य की सीमाओं को स्पर्श करने वाला उत्तर प्रदेश का जिला       सहारनपुर
  • उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाला एकमात्र केन्द्रशासित प्रदेश - दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाला एकमात्र राष्ट्र - नेपाल

  •  राज्य की भाषा - हिन्दी (उर्दू दूसरी राजभाषा)
  • शासन पद्धति-संसदीय शासन प्रणाली (विधानसभा, विधानपरिषद्)
  • राजकीय पशु - बारहसिंगा
  • राजकीय पक्षी -  सारस अथवा क्रौंच
  • राजकीय वृक्ष - अशोक
  • राजकीय पुष्प - पलाश
  • राजयकीय नृत्य - कत्थक
  • राजयकीय खेल - हॉकी

 राज्यचिन्ह 

     उत्तर प्रदेश का राजचिह्न अगस्त, 1938 में स्वीकृत हुआ था। इस चिह्न में व्यवहृत
    प्रतीक निम्नलिखित प्रकार हैं।
  •  दो मछलियाँ अवध में मुस्लिम शासन का प्रतीक
  •  तीर-धनुष हिन्दू शासक श्रीराम का प्रतीक
  •  तीन तरंग लाइनें गंगा-यमुना के बहाव का प्रतीक

 

 उत्तर प्रदेश प्रशासनिक इकाईयां 

प्रशासनिक इकाईया
प्रशासनिक इकाईया

   उत्तर प्रदेश राज्य के मण्डल एवं जनपद 

राज्य के मण्डल एवं जनपद
                                                 उत्तर प्रदेश राज्य के मण्डल एवं जनपद